Please wait

कोलकाता में गोली चलने की घटनाओ पर ममता कठोर, कमिश्नर से पूछा क्या मैं अब बन्दूक ढूंढते फिरूं

फिरहाद बोले, "उन्होंने मेरे सामने पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को फोन कर पूछा कि क्या गोली बंदूक ढूंढने की जिम्मेदारी मेरी है।" फिरहाद ने आगे कहा की ममता ने डीजीपी से सीमाओं को और ज्यादा सुरक्षित करने का निर्देश दिया।

06 Jul 2024

कोलकाता में गोली चलने की घटनाओ पर ममता कठोर, कमिश्नर से पूछा  क्या मैं अब बन्दूक ढूंढते फिरूं

हाल ही के दिनों में महानगर कोलकाता में गोली चलने की घटना जैसे आम बात हो गयी है। खबर है की इन घटनाओं से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद नाराज़ हैं। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि कोलकाता में इन दिनों विभिन्न जगह गोली चलने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुत नाराज और कठोर हो गई है।

फिरहाद बोले, "उन्होंने मेरे सामने पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को फोन कर पूछा कि क्या गोली बंदूक ढूंढने की जिम्मेदारी मेरी है।" फिरहाद ने आगे कहा की ममता ने डीजीपी से सीमाओं को और ज्यादा सुरक्षित करने का निर्देश दिया। मेयर फिरहाद ने कहा कि बंगाल के लोग इन घटनाओ का अंजाम नहीं दे रहे हैं। बाहरी लोग आकर ऐसी घटना कर रहे हैं।

आपको बता दें की दो दिन पहले एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को कोलकाता के लेक गार्डन इलाके के एक गेस्ट हाउस में गोली मारी थी और फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। वहीं टालीगंज के लेक एवेन्यु स्थित एक आवासन में बुजुर्ग दम्पति से लूटपाट की कोशिश के दौरान भी गोली चली थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News